MUZAFFARPUR

नीतीश कुमार बनेंगे देश के उपराष्ट्रपति! मंत्री अशोक चौधरी ने दिया बड़ा बयान

बिहार : उप राष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब उनकी जगह कौन लेगा, इसकी चर्चा शुरू हो गई है। जिसके बाद एक  बार फिर से बिहार के सीएम नीतीश कुमार को उप राष्ट्रपति बनाने  की मांग शुरू हो गई है। भाजपा की तरफ से यह मांग की गई है। जिस पर अब बिहार सरकार के मंत्री व नीतीश कुमार के करीबी अशोक चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नीतीश कुमार  के उप राष्ट्रपति बनाने की मांग  पर भाजपा को धन्यवाद अदा किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस पर  हमारे नेता फैसला  लेंगे कि वह क्या चाहते हैं। वह उप राष्ट्रपति बनना चाहते हैं या नहीं यह फैसला उन्हें  लेना है।

 

विधानसभा में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा

इस दौरान एसआईआर को लेकर विधानसभा  में विपक्ष द्वारा कुर्सी टेबुल उठाए जाने पर उन्होंने कहा कि सब कुछ का एक प्रोटोकॉल बना हुआ है लेकिन देखिए किस तरीके से टेबुल उठाकर चला  रहे  हैं। 15 साल के शासन ने उन्होंने बिहार का क्या हाल कर दिया। थोड़ा नंबर बढ़ गया तो विधानसभा को भी कहां से कहां यह लोग बना कर रख देंगे

एसीएस सिद्धार्थ ने नहीं दिया इस्तीफा

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की स्थिति पर उन्होंने कहा कि हमें यही जानकारी है कि उन्होंने अभी कोई इस्तीफा नहीं दिया है जब देंगे तब इस पर कोई प्रतिक्रिया दी जा सकती है।

कई जिले में आबादी से अधिक आधार कार्ड

वोटर लिस्ट संरक्षण पर उन्होंने कहा कि कई जिले में लोगों से ज्यादा आधार कार्ड बना है इसका मतलब फर्जी है तो इलेक्शन कमीशन का करना है कि हम किसी हालत में कोई फर्जी व्यक्ति को वोट गिरने नहीं देंगे और जो सही व्यक्ति है वह वोट गिराएगा यह गलत बात तो नहीं है।

बिहार में होने एनकाउंटर पर उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है कानून अपना काम करता है। जो लोग जाति देखकर कार्रवाई का आरोप लगा रहे हैं। यह पूरी तरह से गलत है। पुलिस अपना  काम कर रही है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.