मुजफ्फरपुर: उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में 23 से 28 जूलाई 2025 तक आयोजित होने वाली सवात् वर्ल्ड कप -2025 के लिए बिहार से चार सदस्यीय टीम भारतीय सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) टीम में शामिल होकर आज इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली से ताशकंद के लिए रवाना हुई। खिलाड़ियों के साथ भारत के सबसे चर्चित, लोकप्रिय व जानेमाने कोच शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव भी गए है। इनके जाने से सभी खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं साथ ही सभी खेल प्रेमियों में भी उम्मीद बढ़ गई हैं कि इनके नेतृत्व में भारतीय टीम अपने उम्दा प्रदर्शन के दम पर फिर इसबार उजबेकिस्तान में भारतीय तिरंगा लहराऐगी।

इस दौरान जा रहे सभी खिलाड़ियों को सवात् ऐसोसिएशन के द्वारा इंडियन टीम की जर्सी व इंडिया का ब्लेजर दिया गया। वहीं रास वर्ल्ड के द्वारा सभी खिलाड़ियों को ट्रॉली बैग स्पांसर किया गया। इसके साथ ही सेंडाई शिल्पी सोनम के द्वारा सभी खिलाडियों को तिरंगा देकर विदा किया गया। बता दें की भारत सैकड़ों वर्ष बाद पहली बार सवात् वर्ल्ड कप में भाग ले रहा हैं अगर टीम इसमें पदक जितता हैं तो भारत को मिल जाएगा अपना वर्ल्ड यूथ चैंपियन।

भारतीय टीम मे शामिल खिलाड़ी।
■ प्रियम कर्ण, कैडेट -48 किग्रा. (मुजफ्फरपुर)
■ यश राज, कैडेट -80 किग्रा. (मुजफ्फरपुर)
■ स्वीटी कुमारी, यूथ -56 किग्रा (वैशाली)
■ होमानी, यूथ – 50 किग्रा. (हिमाचल)
■ वरूणा वालिया, यूथ – 48 किग्रा. (हिमाचल)

भारतीय टीम मे शामिल पदाधिकारी।
■ नवजोत बरजोत, चेफ डे मिशन (हरियाणा)
■ ई० राहुल श्रीवास्तव, मुख्य कोच (बिहार)
■ सोनू रानी, ऑफिसियल (पंजाब)

यह भारतीय इतिहास का पहला सवात् वर्ल्ड चैंपियन होगा। सभी खेल प्रेमियों का उम्मीद इन खिलाड़ियों पर टिकी हैं क्यूंकि इससे पहले भी भारतीय टीम 2019 मे बुलगारिया में आयोजित सिनियर वर्ल्ड सवात् चैंपियनशिप में उतरा था लेकिन उस समय भारत के 6 के 6 खिलाड़ीयों को बुड़ी तरह से हार का समना करना पड़ा था लेकिन इसबार इन खिलाड़ियों पर सभी को पूरा भरोसा हैं राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारत इतिहास रचेगा।

सभी खिलाड़ियों व कोच को राष्ट्रीय सवात् संघ के संस्थापक सुखविंदर सिंह विंजरावत, अध्यक्ष हंशराज नामसौत, सचिव परमजीत कौर, राज्य सवत् संघ, बिहार के मुख्य संरक्षक सह पूर्व खेलमंत्री श्री शिवचंद्र राम, अध्यक्ष रंजीत प्रसाद श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव सूरज पंडित, कोषाध्यक्ष शिल्पी सोनम समेत सभी खिलाड़ी व पदाधिकारियों ने अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दिऐ।





Leave a Reply