‘मतदाता का नाम काटा जा रहा’
मतदाता पुनरीक्षण को लेकर कहा कि ‘वोटर कार्ड में चुनाव आयोग लोगों का नाम काट रहा है, ये तो ग़लत हो रहा है. बाहर लोग कमाने जाते हैं, उसका नाम काट दिया है. भारत सरकार और चुनाव आयोग से मांग करेंगे की जहां- जहां लोग हैं, वहां से लोगों को बुलाया जाए.

उपेंद्र कुशवाहा की भी यही अपील
रविवार को एनडीए घटक दल आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी सीएम नीतीश कुमार से सत्ता हस्तांतरित करने की मांग की थी. उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार से अपील थी कि समय रहते फैसला लें नहीं तो अपूर्णीय क्षति हो सकती है.

‘क्या निशांत बनेंगे सीएम’
ये बाते उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जन्मदिन पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए कही. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से निशांत को जन्मदिन की बधाई भी दी. उपेंद्र कुशवाहा का इशारा यह है कि नीतीश कुमार निशांत कुमार को सीएम बनाएं. उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा कि परिस्थिति को देखते हुए सरकार और दल एक साथ संभालना नीतीश कुमार के लिए उचित नहीं है.

हरनौत से चुनाव लड़ने की चर्चा
बता दें कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा तेज हो गयी है. हालांकि अभी तक नीतीश कुमार की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. गाहे-बजाहे यह भी चर्चा है कि नालंदा के हरनौत विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने इसकी मांग सीएम से की थी.

Leave a Reply