मुजफ्फरपुर: श्रावणी मेले के शुभ अवसर पर बाबा गरीबनाथ धाम की ओर पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की सेवा में सेवा परमो धर्मः संस्था द्वारा आमगोला, ओरियंट क्लब के पास एक भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जहां “सेवा ही परम धर्म है” की भावना को साकार करते हुए संस्था के सैकड़ों स्वयंसेवक नि:स्वार्थ भाव से दिन-रात कांवरियों की सेवा में जुटे रहे।


शिविर में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल, शरबत, भोजन, दवाइयाँ एवं अन्य आवश्यक सामग्री की समुचित व्यवस्था की गई थी। भारी भीड़ के बावजूद संस्था द्वारा सेवाएं व्यवस्थित और अनुशासित ढंग से प्रदान की गईं, जिससे कांवरियों को यात्रा के दौरान बड़ा सहारा मिला। यह सेवा शिविर कांवरियों के लिए न केवल विश्राम और सहूलियत का केंद्र बना, बल्कि सेवा परमो धर्मः संस्था की सामाजिक जिम्मेदारी और समर्पण का भी प्रेरक उदाहरण बन गया।










Leave a Reply