MUZAFFARPUR

कावड़ियों की सेवा में समर्पित ॐ सेवा दल का भव्य शिविर बना श्रद्धा और सेवा का केंद्र

मुजफ्फरपुर: बाबा गरीबनाथ धाम के पावन श्रावणी मेले के अवसर पर ॐ सेवा दल  द्वारा जिले के रामदयालु स्थित रेलवे गुमटी के समीप भव्य सेवा शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। “वा ही धर्म हमारा मानव सेवा” के मूल मंत्र के साथ आयोजित इस सेवा शिविर में सैकड़ों की संख्या में सेवा दल के सदस्य जल, शरबत, शुद्ध पेयजल, भोजन, दवा एवं आवश्यक सामग्री लेकर नि:स्वार्थ भाव से कांवरियों की सेवा में जुटे रहे।

शिविर की विशेषता यह रही कि यहां 12 ज्योतिर्लिंगों के पोस्टर तथा शिवलिंग का प्रतिरूप स्थापित किया गया था, जिसके दर्शन कर कांवरिया भावविभोर होते हुए बाबा गरीबनाथ धाम की ओर प्रस्थान कर रहे थे। इस दरम्यान रेलवे गुमटी के समीप मुख्य द्वार पर होने के कारण कांवरियों की भारी भीड़ रही। जिसे सेवा दल ने सुनियोजित ढंग से संभालते हुए श्रद्धालुओं को निर्बाध सेवा प्रदान की।

बता दें की सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में श्रद्धालुओं के सम्मान हेतु एक सम्मान समारोह भी रखा गया। जिसमें श्रीमान एवं श्रीमतीगण की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। ॐ सेवा दल की यह पहल भक्ति, सेवा और सामाजिक समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण बनी, जो भविष्य में भी सेवा के इस भाव को प्रोत्साहित करती रहेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.