MUZAFFARPUR

एक बार फिर कावड़ियों की सेवा में जुटा बालाजी परिवार, नि:शुल्क सेवा शिविर आयोजित

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में श्रावणी मेला को लेकर शहर के विभिन्न कांवरिया सेवा शिविर भक्तों की सेवा में लगातार लगे हुए हैं। जहां दूसरी सोमवारी को लेकर बाबा गरीबनाथ धाम में कावड़ियों की भीड़ रही।

वहीं हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बालाजी परिवार द्वारा कावड़िया के लिए निशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। बता दें कि बालाजी परिवार पिछले 17 वर्षों से कावड़ियों की निशुल्क सेवा शिविर का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष भी कावड़ियों के लिए ठंडा पानी, गर्म पानी, फल, शरबत, चाय दवा सहित भंडारे की पूरी व्यवस्था की गई है। ईस दौरान शिविर में उपस्थित चर्चित कलाकार प्रमोद गोस्वामी ने बालाजी परिवार को आमंत्रण देने के लिए धन्यवाद दिया।

आगे शिविर के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, ने बताया कि दूसरी सोमवारी पर बहुत ज्यादा भीड़ थी इस बार बाला जी परिवार द्वारा पूरी कोशिश की गई है कि भीड़ नियंत्रण में रहे और कावड़ियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.