मुजफ्फरपुर : 14 दिन पहले हुई लूट की घटना को लेकर अभी तक पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली हैं। बेरुआ ग्रामीण बैंक से 10 लाख लूट के मामले में पुलिस ने टीमों का गठन किया है। अपराधियों को पकड़ने के लिए गयाघाट पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, पर अब तक पुलिस के खाली है।


लूट की बढ़ती घटनाओं से लोगों में रोष
इस घटना के बाद से ही गायघाट वासियों में रोष है। ग्रामीणों का मानना है कि पुलिस केवल आमजन को परेशान करने का काम करती है, लेकिन जब कोई लूट की घटनाएं होती हैं तो पुलिस कहीं नजर नहीं आती। बता दें कि मुजफ्फरपुर जिले के गयाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरुआ चौक पर स्थित बिहार ग्रामीण बैंक में सोमवार दोपहर को लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई. तीन अपराधी बैंक पहुंचे और गन प्वाइंट पर बैंक के कर्मियों, ग्राहकों और गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड को बंधक बना लिया.

जिसके बाद अपराधियों ने लगभग 10 लाख रुपये की नकदी लूट कर मौके से फरार हो गए. सूचना पर पहुंचे ग्रामीण एसपी राजेश कुमार प्रभाकर ने घटनास्थल का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी .


वहीं लूटकांड का CCTV फुटेज भी सामने आ गया है, जिसमें तीन हथियारबद्ध अपराधीयों को हथियार के बल पर बैंक को नियंत्रण में लेते देखा जा सकता हैं. फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है।






Leave a Reply