मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के आम गोला स्थित राधिका पैलेस मे महाकाल सेवा दल का नि:शुल्क “कांवरिया सेवा शिविर” हुआ शुभारंभ। जहां पर सात्विक भोजन , ठंडा पानी, गर्म पानी , सत्तू, चाय, बिस्किट, लस्सी,निःशुल्क चिकित्सा , विश्राम करने की व्यवस्था एवं विभिन्न तरह के सेवाओं के साथ महाकाल सेवा दल के सदस्य अहले सुबह से ही कांवरियों के सेवा में जुड़ गए हैं।

इस मौके पर के दल के मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह एवं मुख्यअतिथि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री राजभूषण निषाद चौधरी महापौर श्रीमती निर्मला देवी साहू, उपमहापौर निर्मला साहू, वरीय उपसमाहर्ता सुश्री जुली पांडे, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी सुष्मिता झा, डॉ नवीन कुमार, लघु उद्योग भर्ती प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर शाहू, डॉ सतीश साथी , डॉ पवन कुमार,दल के संरक्षक रमेश रत्नाकर, संरक्षक गोपाल फलक अध्यक्ष आकाश चौधरी एवं दल के अन्य पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया इसके बाद भगवान भोले शंकर की आरती किया गया।

मौके पर दल के संस्थापक नथुनी महतो, संरक्षक देव मिश्रा, प्रवीण चौधरी, राकेश जायसवाल, संजय जायसवाल, सचिव अजीत पटेल, कुणाल श्रीवास्तव, कुणाल पटेल, रामजी महतो, प्रकाश चौहान, उज्ज्वल सहनी, अमरनाथ चौधरी, सुधिर सिंह, चंदन चौहान,अंकित, अश्वनी, रौशन, दीपक, आशीष, रतन, कृष्णा, निहाल, रोहित, कन्हैया महिला अध्यक्ष सीमा चंद्रवंशी, दुर्गा, चंदा मीनाक्षी चौधरी एवं मीडिया प्रभारी रौनक चौधरी,सहित दल के हजारों सदस्य मौजूद थे।









Leave a Reply