MUZAFFARPUR

प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ी, आरा में रोड शो के दौरान लगी चोट

भोजपुर : जन सुराज पार्टी के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की तबीयत रविवार को उस समय अचानक बिगड़ गई जब वे भोजपुर के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहार बदलाव यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे.

रोड शो के दौरान लगी चोट

शुक्रवार को बिहार बदलाव यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर आरा पहुंचे थे. हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वे पैदल यात्रा करते हुए वीर कुंवर सिंह स्टेडियम जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार एक बाइक सवार समर्थक को बचाने की कोशिश में बेकाबू हुई और दरवाज़े से उनके सीने में चोट लग गई. इसके बावजूद उन्होंने दर्द छुपाते हुए सभा स्थल तक का रास्ता तय किया.

मंच पर पहुंचते ही असहनीय दर्द

मंच पर जैसे ही वे लोगों को संबोधित करने के लिए खड़े हुए, उनके सीने में असहनीय दर्द होने लगा. स्थिति गंभीर होती देख कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें मंच से उतारकर एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया. प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह
निजी अस्पताल में हुई जांच के अनुसार प्रशांत किशोर को सीने में तेज दर्द और कमजोरी की शिकायत थी. डॉक्टरों ने ECG सहित अन्य जांच के बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी है. फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन निगरानी जरूरी है.
क्या बोले डॉक्टर?
भोजपुर में पीके का इलाज कर रहे डॉक्टर डॉ. विजय कुमार ने बताया कि ”प्रशांत किशोर की हालत स्थिर है. उनका स्कैन हुआ, सब कुछ ठीक नजर आ रहा हैं. मामूली चोट थी, जिसके बाद उन्हें एंटीबायोटिक दिया गया. उन्हें आराम करने की सलाह दी गई.”
अस्पताल परिसर में जुटी भीड़
प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ने की खबर फैलते ही जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में बेचैनी फैल गई. बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते नजर आए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.