पटना: जस्टिस सुधीर सिंह 22 जुलाई 2025 को पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे. वो नवनियुक्त चीफ जस्टिस वी.एम. पंचोली के बाद सबसे सीनियर जज होंगे. पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से उनका तबादला पटना हाईकोर्ट किया गया है.
![]()

रविवार को पटना आ रहे जस्टिस सुधीर सिंह
बता दें कि जस्टिस सुधीर सिंह पहले भी पटना हाईकोर्ट में जज के रूप में कार्यरत थे, लेकिन उन्हें पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट भेज दिया गया था. अब फिर उनकी वापसी हुई है. वो 20 जुलाई यानी रविवार को चंडीगढ़ से पटना आ रहे हैं.

पटना यूनिवर्सिटी से ली लॉ की डिग्री
गौरतलब है कि जस्टिस सुधीर सिंह के पिता जस्टिस एनपी सिंह भी सुप्रीम कोर्ट के जज रह चुके हैं. जस्टिस सुधीर सिंह की स्कूली शिक्षा की बात करें तो उन्होंने विकास विद्यालय रांची से अपनी स्कूली शिक्षा की है. उन्होंने राजनीति विज्ञान में पटना से स्नातक की डिग्री ली है, जबकि पटना यूनिवर्सिटी से ही लॉ की डिग्री भी प्राप्त की है.

2016 में पटना हाईकोर्ट के बनें स्थायी जज
साल 1991 में उन्होंने अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस शुरु की. उन्होंने केंद्र सरकार के वकील, भारतीय रेलवे के अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं. 15 अप्रैल 2015 को उन्हें पटना हाईकोर्ट में अस्थायी जज नियुक्त किया गया था. हालांकि बाद में उन्हें 20 अप्रैल 2016 को स्थायी जज के रूप में पटना हाईकोर्ट में नियुक्त किया गया था.

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में कर चुके हैं काम
2 नवंबर 2023 को उन्हें जज के रूप में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट स्थानांतरित किया गया. एक बार फिर उन्हें इसी साल जुलाई में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से स्थानांतरित कर जज के रूप में पटना हाईकोर्ट स्थानांतरित कर दिया गया है.






Leave a Reply