MUZAFFARPUR

डॉ गौरव वर्मा ने थामा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का हाथ, बिहार में बदलाव का किया वादा 

पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के हाथों मुज़फ्फरपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता गौरव वर्मा ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों से प्रभावित होकर अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस परिवार में शामिल हुए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद कहा कि गौरव वर्मा के आगमन से पार्टी को मजबूती मिलेगी। वहीं डॉ  गौरव वर्मा ने कहा कि यह कदम सिर्फ राजनीति में आने के लिए नहीं, बल्कि बिहार में बदलाव की आवाज़ को और मज़बूत करने के लिए उठाया है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, मुजफ्फरपुर पूर्व सांसद अजय निषाद, मुजफ्फरपुर जिला महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष जूही सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।  जिन्होंने डॉ गौरव वर्मा को आशीर्वाद और मार्गदर्शन देकर इस नई शुरुआत को और मजबूती दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.