मुजफ्फरपुर: उत्तर बिहार के सुप्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ धाम, मुजफ्फरपुर में श्रावण मास के दौरान आने वाले श्रद्धालु कांवरियों की सेवा के लिए सीताराम सेवा समिति द्वारा एक बार फिर सराहनीय पहल की गई है।


जहां रामदयालु स्थित आरडीएस कॉलेज के पास इस वर्ष भी निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया है। इस शिविर में कांवरियों के लिए मेडिकल सुविधा, भोजन, शुद्ध पेयजल, चाय-बिस्कुट समेत अन्य आवश्यक सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।



इस सेवा शिविर का शुभ उद्घाटन बोचहाँ विधायक अमर पासवान एवं बंगलामुखी मंदिर ने महंत के साथ देवराज सेवा समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “सीताराम सेवा समिति लगातार वर्षों से श्रद्धालु कांवरियों की सेवा में समर्पित है।



उन्होंने समिति के अध्यक्ष व समस्त सदस्यों को धन्यवाद दिया। आगे उन्होंने बताया कि कांवरियों की सुविधा के लिए एक डॉक्टर की भी व्यवस्था की गई है, जिससे किसी प्रकार की चिकित्सकीय समस्या न हो।”


सेवा समिति के अध्यक्ष ने दी जानकारी
“श्रावण मास की सभी चारों सोमवारी पर यह शिविर सक्रिय रहेगा। पहली सोमवारी के उपलक्ष्य में रविवार को ही शिविर का उद्घाटन किया गया है ताकि सोमवार को सेवा कार्य पूरे समर्पण के साथ प्रारंभ हो सके।”


सीताराम सेवा समिति का यह प्रयास न केवल पुण्य कार्य है, बल्कि कांवरियों के प्रति समाज के समर्पण का एक सुंदर उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।




Leave a Reply