MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर: कफेन स्थित दर्शनीय धर्मशाला में जागरण और सुंदरकांड पाठ से गूंजा बाबा का दरबार

मुजफ्फरपुर: श्रावणी मेला के शुभ अवसर पर बाबा गरीबनाथ धाम, मुजफ्फरपुर में एक बार फिर श्रद्धा, सेवा और भक्ति का अद्वितीय संगम देखने को मिला।

जहां बाबा गरीबनाथ सेवा समिति द्वारा दर्शनीय धर्मशाला, कफेन में पहली सोमवारी को निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में देशभर से आए कावड़िया भक्तों के ठहराव, भोजन, चिकित्सा एवं आराम की समुचित व्यवस्था की गई।

इसके साथ ही शिविर में शनिवार रात्रि से रविवार को अखंड सुंदरकांड पाठ तथा भव्य जागरण का आयोजन किया गया , जिसमें हजारों श्रद्धालु बाबा के भजनों पर भाव-विभोर होकर झूम उठे।

   

भजन समागम का उद्घाटन पुलिस उपाध्यक्ष 2 पश्चिमी क्षेत्र श्री A.C. ज्ञानी ने किया। इस उद्घाटन सत्र में संस्था के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण के साथ मंच पर अंबिका बाबा, सलटू भाई, टुनटुन दादा समेत कई सहयोगी, सम्मानित अतिथि एवं क्षेत्रीय कलाकार मौजूद रहे।

विशेष आकर्षण

बता दें कि आगामी 20 जुलाई रात्रि को सुप्रसिद्ध गायक सुनिल छैला बिहारी की भव्य भक्ति संध्या आयोजित होगी। जहां वह शिव भजनों की प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम का संचालन “यादें इवेंट एंड वेडिंग प्लानर” तथा बिहार कलाकार संघ के सहयोग से किया गया। भक्ति संध्या में लोकप्रिय भजन गायक सतीश पांडेय, बबलू बजाज, रोहित ठाकुर, पंकज व्यास सहित अनेक गायक-गायिकाओं ने प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिरस से भर दिया।

विशेष आकर्षण

20 जुलाई, रविवार रात्रि को सुप्रसिद्ध गायक सुनिल छैला बिहारी की भव्य भक्ति संध्या आयोजित होगी। उनके शिव भजनों की अमृतधारा से बाबा गरीबनाथ धाम गूंज उठेगा।

सेवा शिविर के सक्रिय सदस्य

वशिष्ठ नारायण–अध्यक्ष सलटू भाई,टुनटुन दादा,अंबिका बाबा,मुन्ना जी, मनीष पांडे,राजू शुक्ला, विनोद सिंह,लवलेश कुमार,अभिषेक ठाकुर,राहुल बाबा,रौशन कुमार,अजय गुप्ता,राजन बाबा,प्रेम शर्मा,गोलू राय,अनिल ठाकुर,सोनू साह,किशन झा, नवीन बाबा एवं कई अन्य स्थानीय सहयोगी एवं युवा कार्यकर्ता शामिल हैं।   .

यह सेवा शिविर बाबा गरीबनाथ सेवा समिति की वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है, जिसमें “भक्तों की सेवा ही सच्ची भक्ति है” की भावना के साथ हर वर्ष निःस्वार्थ भाव से सेवा की जाती है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.