मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष महंथ अभिषेक पाठक एवं संरक्षक सावन पाण्डेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी महोदय को एक 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।


यह मांग पत्र श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुविधा और बाबा गरीबनाथ धाम के समुचित विकास के लिए प्रस्तुत किया गया है।


प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बाबा गरीबनाथ धाम उत्तर बिहार की आस्था का प्रमुख केंद्र है, लेकिन अब तक इसका समुचित विकास नहीं हो पाया है। सावन माह में लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन हेतु आते हैं, परन्तु सुविधाओं की भारी कमी रहती है।


नवनिर्माण सेना द्वारा रखी गई प्रमुख माँगें इस प्रकार हैं
1. मंदिर परिसर तक सुगम पहुँच: सड़क से अतिक्रमण हटाकर मंदिर प्रांगण तक सीधी पहुँच बनाई जाए ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।


2. कॉरिडोर निर्माण: बाबा गरीबनाथ धाम को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जाए।
3. पार्किंग व्यवस्था: मंदिर के निकट श्रद्धालुओं के लिए स्थायी पार्किंग की व्यवस्था की जाए।

4. स्थायी दुकानें: फूल, माता व प्रसाद के दुकानदारों को मंदिर परिसर के पास ही व्यवस्थित, स्थायी दुकानें दी जाएँ।
5. श्रावणी मेला रूट सुधार: अस्थायी मार्गों को बंद कर समुचित सड़क मार्ग — समठियालु रेलवे गुमटी से अधोरिया बाजार, हरिसभा चौक, छोटी कल्याणी होते हुए केदारनाथ शेड से गरीबनाथ धाम तक काँवरियों के लिए निर्धारित किया जाए।

6. सिंह द्वार निर्माण: बाबा वैद्यनाथ धाम और काशी विश्वनाथ धाम की तरह यहाँ भी श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास के लिए सिंह द्वार का निर्माण कराया जाए।

महंथ अभिषेक पाठक ने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा इन मांगों पर शीघ्र कार्य नहीं किया गया, तो आगामी दिनों में व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी से इन मांगों को अविलंब पूरा करने की अपील की।




Leave a Reply