MUZAFFARPUR

चुनाव से पहले मुकेश सहनी को मिला तोहफा, गदगद हुए वीआईपी सुप्रीमो…

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुकेश सहनी के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. चुनाव आयोग ने वीआईपी सुप्रीमो को बड़ा तोहफा दिया है.

आयोग ने पुराना चुनाव चिन्ह वापस कर दिया है. निर्वाचन आयोग के इस निर्णय पर मुकेश सहनी ने खुशी जाहिर किया है.

लेडिज पर्स की जगह फिर से नाव चिन्ह हुआ अलॉट

वीआईपी की तरफ से बताया गया है कि चुनाव आयोग ने पुराना चुनाव चिन्ह नाव छाप वापस कर दिया है. बजाप्ता इसकी जानकारी भेज दी गई है. लोकसभा चुनाव 2024 में वीआईपी को लेडिज पर्स छाप चुनाव चिन्ह अलॉट किया गया था.

इसके पहले वीआईपी को नाव छाप चुनाव चिन्ह अलॉट था. लेकिन लोस चुनाव से ठीक पहले निर्वाचन आयोग ने नाव छाप की जगह लेडिज पर्स अलॉट कर दिया था.

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले वापस ले लिया था नाव 

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि साजिश के तहत हमारी पार्टी का चुनाव चिन्ह नाव छाप को को वापस करा दिया गया था. लेकिन हमलोगों ने कानूनी लड़ाई लड़ी और चुनाव आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखा.

इसके बाद निर्वाचन आयोग ने हमारे तर्क को स्वीकार किया और फिर से पुराना चुनाव चिन्ह ‘नाव’ वापस कर दिया गया है. चुनाव आयोग की तरफ से इस संबंध में पत्र भेजा गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.