BIHARMUZAFFARPURSTATE

थाने के अंदर सो रहे थे थानेदार, बाहर पुलिस और पब्लिक में हो गई भिड़ंत जोरदार

बेतिया: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सिरिसिया थाना क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने थाने का घेराव कर दिया.

इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है.

क्या था मामला

दरअसल, 21 जून को सिरिसिया थाना क्षेत्र के आजाद चौक पर एक युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था. इलाज के लिए उसे गोरखपुर ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण शव को लेकर सिरिसिया थाना पहुंचे.

लिस और ग्रामीण के बीच झड़प

परिजन द्वारा थाने के पास हंगामा कर रहे ग्रामीणों से किसी बात को लेकर पुलिस और परिजनों के बीच विवाद हो गया जो जल्द ही झड़प और हंगामे में तब्दील हो गया. आक्रोशित भीड़ ने थाने में जमकर हंगामा किया. जिससे हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए.

डीएसपी में ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया

हंगामे की सूचना मिलते ही डीएसपी रंजन कुमार सिंह समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेजा गया है.

थाने में सो रहे थे इंस्पेक्टर

मृतक के परिजनों का आरोप है कि जब वे आवेदन लेकर थाने पहुंचे तो थानाध्यक्ष सो रहे थे और जब पुलिसकर्मी से उन्हें जगाने को कहा गया तो भी एक घंटे तक इंतजार के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसी लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और थाने में जमकर हंगामा हुआ.

SP की सख्ती, SHO सस्पेंड 

मामले की गंभीरता को देखते हुए बेतिया एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिरिसिया थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है. घटनास्थल पर तनाव बना हुआ है, लेकिन प्रशासन स्थिति को संभालने की कोशिश में जुटा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.