BIHARMUZAFFARPURSTATE

बिहार पंचायती राज विभाग में 900+ पदों आवेदन का आखिरी मौका! बिना परीक्षा होगा चयन, अभी भर दें फॉर्म

बिहार पंचायती राज विभाग राज्य में टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आज आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। विभाग इस भर्ती अभियान के माध्यम से 942 पदों को भरेगा।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट zp.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया में 40% पदों को विशेष रूप से राज्य के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित किया गया है। इससे राज्य के तकनीकी शिक्षण संस्थानों से पास उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा श्रेणीवार निर्धारित की गई है। अनारक्षित वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गई है, जबकि अनारक्षित वर्ग की महिलाओं और पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) के लिए यह सीमा 40 वर्ष है।

वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला) वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम 42 वर्ष तक आवेदन करने की अनुमति दी गई है।

डिप्लोमा मेरिट के आधार पर होगा चयन 

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।

यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान होंगे तो ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया संविदा आधारित नियुक्ति के तहत की जाएगी। भर्ती के अंतर्गत नियोजित अभ्यर्थी न तो सरकारी कर्मचारी माने जाएंगे, और न ही उन्हें सरकारी सेवकों जैसी सुविधाएं प्राप्त होंगी। यह नियुक्ति 31 मार्च 2026 तक के लिए प्रभावी रहेगी।

इतना मिलेगा वेतन

इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 27,000 रुपये का मानदेय (सैलरी) प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.