राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए लालू यादव द्वारा फिर से नामांकन करने पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को इसे लोकतंत्र को कलंकित करने वाला कृत्य बताया.

उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के ये ऐसे शिष्य हैं जिन्होंने लोकतंत्र को कलंकित किया है. संविधान को दागदार किया और सजायाफ्ता एक आर्थिक अपराधी हैं.

ऐसे व्यक्ति अब किसी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन रहे हैं और सत्ता में बैठकर के लोगों का आदर्श बनने की बातें करते हैं.

उन्होंने कहा कि राजद का यह कल्चर बिहार को बर्बाद कर रहा है. राजद कल्चर के स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले लोग भी उसी रास्ते पर चल रहे हैं.

यह बिहार के हित मे नहीं है. बिहार को बदनाम और बर्बाद करने वाले लोग हैं. उन्होंने कहा कि राजद आज भी नहीं सुधरा है कल भी नहीं सुधरेगा.

लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी पार्टी लोकतांत्रिक नहीं है, वहां राजतंत्र और परिवार तंत्र है. जमीदार के भाव से वह हमेशा राजनीति करते हैं. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राजद की मानसिकता में जमीदारी के भाव स्पष्ट रूप से प्रकट होते हैं.

दरअसल, सोमवार को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए लालू यादव ने पर्चा भरने की औपचारिकता पूर्ण की. इसके साथ ही निर्वरोध निर्वाचन भी तय हो गया है.मंगलवार को दो बजे नामांकन पत्र की जांच की जाएगी।

इस बीच 1 बजे से 3 बजे के बीच नाम वापस लेने के लिए की समय सीमा निर्धारित है. यदि नामांकन सही पाया गया और नाम वापस नहीं लिया जाता है तो तीन बजे लालू को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी.




Leave a Reply