MUZAFFARPUR

बिहार में 22 दुर्लभ कछुए बरामद, कीमत 11 लाख, डॉल्फिन टीम ने ट्रेन में की छापेमारी

पटना: पटना रेल पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण और शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है.

दरअसल अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस से डॉल्फिन टीम ने स्लीपर कोच से 22 दुर्लभ प्रजाति के कछुए बरामद किए हैं. बरामद कछुओं की अनुमानित कीमत 11 लाख रुपए बताई जा रही है, जबकि विदेशी शराब की कीमत लगभग 5, 500 रुपए है.

22 दुर्लभ प्रजाति के कछुए बरामद

बता दें कि पटना रेल पुलिस की डॉल्फिन टीम लगातार ट्रेनों में यात्रियों की जांच कर रही है. इसी क्रम में सोमवार को अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति का थैला मिला, जिसमें डॉल्फिन टर्टल प्रजाति के 22 कछुए छिपाए हुए थे.

6 लीटर विदेशी शराब भी जब्त

इसके अलावा उसी थैले से 6 लीटर विदेशी शराब भी मिली. पुलिस का मानना है कि यह तस्करी का मामला है और इन कछुओं को अवैध रूप से बेचने का प्रयास किया जा रहा था. यह पहली बार नहीं है, जब रेल पुलिस ने ऐसी कार्रवाई की है.

ट्रेनों से कछुओं की होती है तस्करी

पिछले कुछ दिनों में पटना रेलवे स्टेशन और विभिन्न ट्रेनों से 100 से अधिक दुर्लभ कछुए जब्त किए जा चुके हैं. इनमें से अधिकतर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित प्रजातियां हैं, जिनका अवैध व्यापार किया जाता है.

डॉल्फिन टर्टल दुर्लभ प्रजाति

डॉल्फिन टर्टल (Indian Flapshell Turtle) भारत में पाई जाने वाली एक दुर्लभ प्रजाति है, जिसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित किया गया है.

इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी मांग है, क्योंकि इसे पालतू जानवर को औषधि बनाने के लिए अवैध रूप से बेचा जाता है. इसकी तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाती है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर रही है. वहीं, बरामद कछुओं को वन विभाग को सौंपा जाएगा, जो उन्हें उचित स्थान पर छोड़ेगा. विदेशी शराब के मामले में आबकारी विभाग भी जांच कर सकता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.