BIHARMUZAFFARPURPATNASTATE

जदयू जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार ओझा ने न्याय के लिए सिटी एसपी से लगाई गुहार

मुजफ्फरपुर खबरा के पूर्व सरपंच सह जिला उपाध्यक्ष जदयू रमेश कुमार ओझा ऊर्फ रमेश विप्लवी ने सिटी एसपी से मिलकर अपने घर हुए डकैती को लेकर एक बार फिर गुहार लगाई।

उन्होंने कहा कि घटना के कई महीने बाद भी पुलिस अपराधियों को पकड़ने में असफल रही है। पुलिस ने लापरवाही बरतते हुए इस केस को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

इसी क्रम में सिटी एसपी को ज्ञापन देकर विगत फरवरी माह में हुई डकैती कांड के डकैतों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है।

इसके साथ ही अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों के जान माल के सुरक्षा की मांग भी की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.