BIHARMUZAFFARPURPATNASTATE

कथावाचक की जाति पूछी- फिर चोटी काटी, महिला का मूत्र छिड़का, पैर छुआया… वीडियो देखते ही भड़की लालू यादव की राजद, संघ-भाजपा को चेतावनी

एक कथावाचक की जाति पूछकर उसके साथ अमानवीय हरकत करने का मामला सामने आने पर लालू यादव की पार्टी राजद ने आरएसएस और भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए ऐसे कृत्यों में शामिल रहने वालों को सीधी चेतावनी दी है.

उत्तर प्रदेश के इटावा का कथावाचक की जाति पूछने के बाद पिटाई, बाल काटने और महिला के पैर पर नाक रगड़वाने का वीडियो वायरल है.

इटावा के दान्दरपुर गांव में कथावाचक मुकुट मणि यादव के साथ कथित जातिगत दुर्व्यवहार के इस मामले में ल काटने, मूत्र छिड़कने और नाक रगड़वाने की घटना सामने आई है.

वायरल वीडियो के बाद बिहार में भी इस पर सियासी बवाल शुरू हो गया है. राजद ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा- ‘संविधान को नहीं मानने वाले RSS-BJP समर्थक दो कौड़ी के कुछ टुच्चे लफ़ंगे अज्ञानी एवं अन्यायी चरित्र के धूर्त लोग कथा बकना, मंत्र बाचना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते है जो जन्म के आधार पर खुद को श्रेष्ठ समझते है। जो दूसरे इंसान से अधिक पवित्र अपने मूत्र को समझते है।

ऐसे भीखमंगों को यह नहीं मालूम कि जिस दिन मेहनतकश बहुजन तुम्हें धर्म के नाम पर दान-दक्षिणा देना बंद कर देंगे, तुम भूखे मर जाओगे क्योंकि श्रम तुमसे होता नहीं है। ऐसे लोगों का सभी समाज मिलकर सामाजिक बहिष्कार करें। जय संविधान!’

क्या है मामला

इटावा में संत सिंह यादव के साथ यह घटना दानरपुर गांव में होने का दावा किया गया है. गांव के कुछ लोगों ने संत सिंह यादव से कथा कहने का आग्रह किया था. संत सिंह यादव के अनुसार वे मुकुट मणि के साथ कथा दल में आए थे. कथा शुरू होने के बाद गांव के लोगों ने उनसे परिचय पूछा तो उन्होंने अपना नाम संत सिंह यादव और जिला कानपुर बताया.

कथित दावे के अनुसार गांव के कुछ लोगों ने इसे लेकर जातिगत टिप्पणी की. यहां तक कि संत सिंह यादव की चोटी काट दी गई. इतना ही नहीं एक महिला का मूत्र भी उसके ऊपर छिड़का गया.

इसके बाद बोले ब्राह्मण का मूत्र तुम्हारे ऊपर पड़ गया अब तुम पवित्र हो गए. वहीं मुकुट मणि ने कहा कि उन्हें भी गांववालों ने बंदी बना लिया और नकदी तथा मोबाइल, सोने की चेन और अंगूठी छिन ली.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.