MUZAFFARPUR

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पर तिरहुत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड मुजफ्फरपुर में कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरपुर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर तिरहुत दुग्ध संघ, मुजफ्फरपुर डेयरी परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सीनियर बहन, सीता बहन उपस्थित रहीं।

उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को योग की महत्ता के बारे में बताया और योगाभ्यास कराया।

इस अवसर पर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में “योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी” थीम पर आधारित एक विशेष जनजागरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें देशभर के 140 शहरों में लगभग 50हजार स्वयंसेवकों के माध्यम से योग कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

इस दौरान संघ के प्रबंध निदेशक फूल कुमार झा ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए बताया कि संघ द्वारा अपने कार्यालयों के साथ-साथ संघ से जुड़े विभिन्न दुग्ध उत्पादक समितियों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। इसलिएबाजबयोग दिवस के अवसर पर संघ के सभी उत्पादन केंद्रों एवं गोपनीय, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बिहार शरीफ इत्यादि केंद्रों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसके साथ ही संघ के विपणन प्रबंधक श्री रूपेश कुमार ने योग की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि तनावपूर्ण जीवनशैली में योग एक संतुलन बनाए रखने वाला साधन है। आगे उन्होंने सभी से उपस्थित नियमित योग अपनाने और इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

इस कार्यक्रम में अफजल परवेज (सहायक महाप्रबंधक), दीपक कुमार (सहायक प्रबंधक), दिनानाथ (सहायक प्रबंधक), संजय कुमार सिंह, संजीव कुमार, मुकेश कुमार, संजय कुमार,

सुनील कुमार, विवेक कुमार झा, पुष्कर,  सतीश, संतोष, राजेश्वर, सुरेश, सुशील कुमार सहित संघ के अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.