BIHARMUZAFFARPURSTATE

ये तो लोचा हो गया..! चेन्नई और बेंगलुरु से यात्री पहुंच गए पटना एयरपोर्ट, सामान नहीं आया

पटना : पटना एयरपोर्ट पर शनिवार को अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई. दरअसल यात्री तो पहुंच गए पर उनका सामान नहीं पहुंचा. इसके बाद यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. CISF के जवानों ने यात्रियों को शांत कराया.

चेन्नई से पटना पहुंची फ्लाइट 

जानकारी के अनुसार, चेन्नई और बेंगलुरु से आने वाले यात्रियों को इस परेशानी का सामना करना पड़ा. एअर इंडिया एक्सप्रेस की विमान संख्या (IX1634 ) 180 यात्रियों को चेन्नई से पटना लेकर पहुंची.

पटना पहुंचने के बाद जब यात्री बेल्ट पर सामान के लिए पहुंचे तो उन्हें सामान नहीं मिला. इसके बाद वह हंगामा करने लगे.

बेंगलुरु वाली फ्लाइट का भी वही हाल 

इसी तरह की परेशानी बेंगलुरु से आने वाले यात्रियों को भी हुई. दरअसल एअर इंडिया एक्सप्रेस की ही विमान संख्या (IX2936) 167 यात्रियों को लेकर पटना पहुंची. विमान के अंदर उसरते समय यात्रियों से कहा गया कि सामान बेल्ट नंबर 4 पर आएगा. यात्री इंतजार करते रहे पर सामान नहीं आया.

बेंगलुरु और चेन्नई दोनों विमानों के लगभग 100 यात्रियों का सामान वहीं पर छोड़ दिया गया था. पटना एयरपोर्ट पर उतरे यात्रियों का कहना है कि फ्लाइट टेक ऑफ से पहले उनका लगेज बैग्स लोड ही नहीं किया गया. इस कारण उनका सामान चेन्नई और बेंगुलुरु में ही छूट गया.

लोगों ने जमकर काटा बवाल 

जानकारी के अनुसार, कई ऐसे पैसेंजर भी थे, जिन्हें दूसरी फ्लाइट पकड़नी थी. लेकिन लगेज नहीं आने के कारण उन्हें काफी परेशानी हुई. कुछ यात्रियों को जरूरी काम से पटना से बाहर भी जाना था. सामान नहीं मिलने के कारण वह काफी गुस्से में नजर आए. पटना एयरपोर्ट के अंदर विमान कर्मी और सीआईएसएफ से भी यात्रियों की नोकझोंक हुई.

15 दिनों में दूसरी बार घटना 

हालांकि बाद में सीआईएसएफ के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे, यात्रियों को समझाया और मामला को शांत किया.

फिलहाल कई यात्री पटना एयरपोर्ट के अंदर ही अपने सामान का इंतजार कर रहे हैं. 15 दिनों में दूसरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस के द्वारा यात्रियों के सामान को छोड़ दिया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.