सुरंगमा कला केंद्र द्वारा विश्व संगीत एवं योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।


इस अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।


कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. पुष्पा प्रसाद के स्वागत भाषण से हुई, जिसके उपरांत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और राग भूपाली में गुरु वंदना प्रस्तुत की गई।


इस भावपूर्ण प्रस्तुति में हर्ष, निश्चल, चंचल तथा कंचन तथा की प्रस्तुतियाँ विशेष रूप से उल्लेखनीय रहीं। हर्ष, निश्चल, चंचल और कंचन की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रस्तुति का संगीत संयोजन डॉ० पुष्पा प्रसाद ने किया।


इसके पश्चात योग शांति पाठ एवं योग गीतों के माध्यम से योग के महत्व को रेखांकित किया गया। “संगीत: एक संपूर्ण योग” विषय पर डॉ. संजय पंकज, डॉ. राकेश मिश्रा, डॉ. अनु शाण्डिल्य एवं डॉ. पुष्पा प्रसाद ने अपने विचार प्रस्तुत किए।


इसके साथ ही कार्यक्रम में साहित्य, संगीत, रंगमंच एवं कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले विभूतियों को सम्मान पत्र प्रदान किया गया

इस सम्मान समारोह में डॉ. संजय पंकज, डॉ. अनु शाण्डिल्य, डॉ. राकेश मिश्रा, श्री अरविंद कुमार, श्री मुकेश सोना, श्री कामेश्वर सिन्हा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राम भजन आश्रम के संचालक श्री केदारनाथ प्रसाद एवं बिहार किलकारी बाल भवन की संचालिका पूनम कुमारी विशिष्ट अतिथि के रूप में थी।

डॉ. राकेश मिश्रा, डॉ. सिद्धि शंकर मिश्र एवं डॉ. पुष्पा प्रसाद ने अपने विचार साझा किए। प्रशिक्षु कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य-संगीत सत्र ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

कार्यक्रम का समापन . मायाशंकर प्रसाद (सचिव, सुरंगमा कला केंद्र ) के धन्यवाद ज्ञापन द्वारा किया गया।



Leave a Reply