विशाखापत्तनम: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर आज पूरे देश विदेश में उत्साह है. देश के कोने-कोने में जगह-जगह योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में लाखों लोगों के साथ योग करेंगे. योग का महत्व धीरे-धीरे पूरी दुनिया को समझ में आने लगा है.

यही कारण है कि विश्व के अधिकांश देशों में योग को प्रोत्साहित किया जा रहा है. पीएम मोदी के पहल पर योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाया जा सका.

उन्होंने ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की थी.


इसके बाद ही 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी.






Leave a Reply