मुजफ्फरपुर मीनापुर में राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मीनापुर डाकघर के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योग अभ्यास में हिस्सा लिया।



इस कार्यक्रम का आयोजन डाक विभाग, मीनापुर द्वारा स्थानीय डाकघर परिसर में किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया।




कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7:00 बजे डाकघर के प्रांगण में हुआ, जिसमें नॉर्थ SDI उदय नारायण चौधरी श ने सभी कर्मचारियों को योग के महत्व और इसके दैनिक जीवन में लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और कार्यक्षमता को भी बढ़ाता है।”


इस अवसर पर योग प्रशिक्षक ने कर्मचारियों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन और अनुलोम-विलोम जैसे योगासनों का अभ्यास कराया। सभी कर्मचारियों ने पूरे जोश के साथ योग सत्र में भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के अंत में ओवरसीयर महिंदर कुमार ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया और योग को नियमित रूप से अपनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि डाक विभाग अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहेगा।




Leave a Reply