MUZAFFARPUR

बीस दिन बाद फिर बिहार दौरे पर आ रहे पीएम मोदी, मंत्री संतोष सुमन बोले -बिहार को देंगे हजारों करोड़ की सौगात

हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा कि देश के प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी 20 दिन के अंतराल पर एक बार फिर बिहार को 5,736 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार का विकास केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सुमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिवान में सभा को सम्बोधित करने के साथ ही बिहार की 22 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

इसके साथ ही वे बिहार को एक और वंदे भारत ट्रेन, अमृत भारत और नमामि गंगे की योजनाएं तथा हजारों लाभुकों को आवास योजना की पहली किस्त भी देंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मिलित प्रयास का नतीजा है कि आज बिहार विकास के पथ पर तेजी से दौड़ रहा है।

सड़क, हवाई, रेल सहित सभी क्षेत्रों में बिहार के तेजी से हो रहे विकास को देख कर विपक्ष हताश है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.