पटना: राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने फिर गोलीबारी की है. इस बार वीवीआईपी इलाके में फायरिंग की गई है.

जिस रोड में गोली चली है, वहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, मंत्री अशोक चौधरी और पटना उच्च न्यायालय के जज का भी आवास है.

अब इसको लेकर तेजस्वी ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि आज मेरे आवास के बाहर गोली चली है या चलवाई गई है.

तेजस्वी के गंभीर सवाल
पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि एनडीए के राक्षस राज में अपराधियों का मनोबल इतना ज्यादा बढ़ गया है कि हाई सिक्योरिटी जोन में भी गोलीबारी हो रही है.

उन्होंने कहा कि कुछ ही दूरी पर राजभवन, सीएम आवास, नेता प्रतिपक्ष आवास और न्यायाधीश आवास भी है. इसके बावजूद बदमाश खुलेआम फायरिंग करते घूम रहे है.

क्या यह जंगलराज नहीं है?
नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि दिन दहाड़े हाई सिक्योरिटी जोन में फायरिंग होने के बावजूद इसे जंगलराज नहीं कह सकते.

उन्होंने कहा कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर आ रहे हैं. इसलिए मीडिया इस सरकार की छवि चमकाने में लगी है, कैसे कोई इसे जंगलराज कहेगी?






Comment here