BIHARPATNASTATE

पटना में RJD की बड़ी बैठक, पार्टी नेताओं को लालू दे रहे जीत का ’36’ फॉर्मूला!

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को धार देने के लिए आरजेडी ने पटना में राजद के राज्य परिषद की अहम बैठक शुरू हो गई है.पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने दीप जलाकर परिषद की बैठक का उद्घाटन किया.

बैठक में विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, सांसद मीसा भारती, अभय कुशवाहा सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद हैं.

बैठक में 800 राज्य परिषद के सदस्य शामिल होंगे

राजद के नवगठित राज्य परिषद की बैठक में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता पार्टी के सभी लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक विधान पार्षद एवं पूर्व विधायक पूर्व विधान पार्षद सहित लगभग 800 राज्य परिषद के सदस्य शामिल होंगे.

लालू देंगे 36 के जीत का फॉर्मूला

बैठक में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने 36% EBC वोट बैंक को साधने की रणनीति के साथ चुनावी जीत का मंत्र दे रहे हैं. 1990 में लालू प्रसाद बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर बैठे थे. बिहार में जब लालू प्रसाद का शासनकाल था तब लालू प्रसाद जिन्न निकालने की बात कहते थे. मतदान से पहले ही लालू प्रसाद कह देते थे कि इस बार बैलेट बॉक्स से जिन्न निकला. बैलेट बॉक्स जब खुलता था तो लालू प्रसाद के पक्ष में नतीजे आते थे.

मंगनी लाल मंडल प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित

राजद के सांगठनिक सत्र 2025-2028(तीन वर्षों) के लिए मंगनी लाल मंडल बिहार प्रदेश राजद के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किए जा चुके हैं. 14 जून को प्रदेश अध्यक्ष के लिए मंगनी लाल मंडल ने नामांकन पत्र दाखिल किया था.

एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण 15 जून को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा कर दी गई थी. आज विधिवत राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों की मौजूदगी में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी जाएगी.

बैठक में नहीं तेज प्रताप यादव

बता दें कि तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकालने के बाद पहली बार लालू-राबड़ी और तेजस्वी यादव एक साथ दिखेंगे. बता दें कि अनुष्का यादव प्रकरण के आरजेडी प्रमुख ने अपने बेटे को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाल दिया था.

राष्ट्रीय परिषद के लिए नामांकन

राष्ट्रीय परिषद के लिए सदस्यों के चयन की प्रक्रिया से शुरू होगी. आज राष्ट्रीय परिषद के प्रतिनिधियों का पंजीकरण शुरू कर दिया जाएगा. राज्य परिषद की बैठक का 11.30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करेंगे.

अति पिछड़ा वर्ग से पहले प्रदेश अध्यक्ष

मंगनी लाल मंडल आईसीडी के 7 वें प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं. राजद से अनुसूचित जाति, मुस्लिम वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अगड़ा वर्ग से पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है.

पहली वार अति पिछड़ा वर्ग से आने वाले मंगनी लाल मंडल को अध्यक्ष बनाया गया है. तेजस्वी यादव ने खुद ट्वीट कर लिखा था कि सर्वप्रथम किसी अतिपिछड़ा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का गौरव राजद को ही हासिल हुआ है.

मंडल वोटबैंक की आबादी

लालू यादव और तेजस्वी यादव ने नई रणनीति के तहत मांगीलाल मंडल को आरजेडी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. दरअसल मंगनी लाल मंडल धानुक जाति से आते हैं और धानुक जाति बिहार के अति-पिछड़ा वर्ग का हिस्सा है जिसका बिहार में सबसे ज्यादा आबादी है. बिहार में हुए जातिगत सर्वे के मुताबिक राज्य में अति पिछड़ा वर्ग की आबादी सबसे ज्यादा 36 फीसदी है. इस ईबीसी सेक्शन में लगभग 130 समूह और उप-समूह वाली जातियां शामिल हैं.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.