MUZAFFARPUR

हाईस्पीड वाहन चलाने वाले हो जाएं सावधान, बिहार पुलिस को मिले आधुनिक तकनीक वाले 520 चार पहिया एवं 98 दो पहिया वाहन

बिहार सरकार ने पुलिस को और ज्यादा सशक्त बनाने को लेकर नए वाहनों को पुलिस के बेड़े में शामिल किया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पुलिस के उपयोग हेतु 520 चार पहिया एवं 98 दो पहिया वाहनों का लोकार्पण किया और इस दौरान उन्होंने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उसका निरीक्षण किया और उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्य क्षमता तथा दक्षता और बढ़ेगी। साथ ही विधि व्यवस्था को मेंटेन करने में और सहूलियत होगी। कार्यक्रम की शुरूआत में पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।

गाड़ियों में आधुनिक सुविधाएं

ये सभी गाड़ियां बिहार पुलिस को दी जाएंगी और सभी गाड़ियों में कई अत्याधुनिक सुविधाएँ होंगी जिसमें हाईस्पीड पर चालान काटने की सुविधा भी शामिल है. इसके अलावा सभी गाड़ियां नए तरीक़े से डिज़ाइन है. ये गाड़ियां पटना पुलिस और पूरे बिहार के अन्य ज़िलों के पुलिस को दी जाएगी.

इनकी रही मौजूदगी 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ,

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, अपर पुलिस महानिदेशक, स्पेशल ब्रांच सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय कुंदन कृष्णन, अपर पुलिस महानिदेशक,

प्रोविजनिंग अजिताभकुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, गृह विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार, पुलिस महानिदेशक, पटना रेंज गरिमा मलिक सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.