MUZAFFARPUR

अचानक तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता भी मौजूद, बड़ा फैसला होगा?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलने अचानक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम पहुंचे हैं। राजेश राम के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान भी मौजूद हैं।

महागठबंधन की चौथी बैठक और बीते दिन कांग्रेस के विधायक दल की बैठक के बाद यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच अहम फैसले हो सकते हैं। तेजस्वी यादव से मिलने राजेश राम उनके सरकारी आवास पर पहुंचे हैं।

तेजस्वी से मिलने पहुंचे राजेश राम 

बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के नेता एक्शन मोड में दिख रहे हैं। सीट बंटवारे, सीएम फेस और उम्मीदवारों को लेकर मंथन चल रहा है। ऐसे में महागठबंधन के नेताओं आपस में मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज विधायक दल के नेता शकील अहमद के साथ तेजस्वी यादव से मिलने राजेश राम पहुंचे हैं। दोनों के बीच मुलाकातें जारी है। इस मुलाकात में भी अहम चर्चे हो सकते हैं साथ ही कई बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं।

तेजस्वी होंगे सीएम फेस

गौरतलब हो कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक महागठबंधन की चार बैठकें हो चुकी है। बीते दिन ही चौथी बैठक तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर हुई थी। इसके पहला राजद कार्यालय, कांग्रेस कार्यालय और कमिटी हॉल में बैठकें हुई थी।

इन बैठकों में कई अहम बातों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद सभी नेताओं ने एक साथ बातों को साझा भी किया। लेकिन अब तक ना ही सीटों के बंटावरे को लेकर कोई बयान दिया गया है और ना ही सीएम फेस को लेकर सहमति बनी है। हालांकि सूत्रों की मानें तो सीएम फेस के लिए तेजस्वी के नाम पर सहमति बन गई है। लेकिन अभी इसका ऐलान नहीं हुआ है।

5 जुलाई को अहम बैठक 

मिली जानकारी अनुसार महागठबंधन की पांचवीं बैठक 5 जुलाई को होनी है। वहीं 9 जुलाई को महागठबंधन की ओर से बिहार बंद का समर्थन कर बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

जिसको लेकर तैयारी की जा रही है। वहीं आज तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की है। इस दौरान राजद के भी कई नेता मौजूद थे। राजद के सचिव आलोक मेहता भी मौजूद थे।

चुनाव में अब सिर्फ चार महीने बचे हैं। ऐसे में महागठबंधन में बैठकों की दौर जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 5 जुलाई की बैठक में अहम निर्णय हो सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.