BIHARPATNASTATE

बिहार में पुलिस जवान ने खुद को एके-47 से उड़ाया, सिर में गो’ली लगने से मौ’त

कैमूर: बिहार के कैमूर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सोमवार की शाम पुलिस के जवान ने खुद के सिर में एके-47 से गोली मार ली.

घटना भभुआ पुलिस लाइन के बैरक की है. इलाज के लिए बनारस ले जाने के दौरान रास्ते में ही जवान की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पुलिस जवान अमलेश कुमार जमुई जिले का रहने वाला था, जिसने कैमूर में 2022 में ज्वाइन किया था.

खून से लथपथ पड़ा था जवान

जवान की ड्यूटी दंगा नियंत्रण पुलिस टीम में थी. बीते कल सोमवार को जब वो ड्यूटी से बैरक आया तो अपने सिंगल बेड वाले कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया. कुछ ही देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई.

जिसके बाद साथी जवान राजू दरवाजे खोलवाने लगा तो अमलेश दरवाजे नहीं खोल रहा था. राजू ने किसी तरह दरवाजा खोला तो अमलेश बेड पर खून से लतपथ पड़ा था.

रास्ते में हुई जवान की मौत

जवान को तत्काल भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति देखते हुए बनारस रेफर कर दिया. जवान को लेकर सभी दुर्गावती पहुंचे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही एसपी हरि मोहन शुक्ला मौके पर पहुंचे और मामले की जांच का आदेश दिया.

जवान के फोन को खोलने में जुटी पुलिस

बता दें कि जवान की मौत का कारण पता नहीं चला है. फिलहाल जवान के मोबाइल से आत्महत्या का खुलासा हो सकता है. पुलिस जवान अमलेश कुमार के कमरे को सील कर दिया गया है. पुलिस जवान के मोबाइल का लॉक खोलने में जुटी है.

सिंगल रूम में रहता था जवान

इस मामले पर भभुआ पुलिस लाइन के डीएसपी रामानंद मंडल ने बताया कि सभी जवान एक बैरक में रहते थे. हालांकि एक सिंगल रूम में जवान अमलेश कुमार रहता था. उसने रूम में जाकर अंदर से बंद कर कब खुद को गोली मारी, इसका किसी को पता नहीं चला.

गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद जवान का दोस्त राजू कमरे को खोलने लगा तो दरवाजा नहीं खुला और न ही कोई आवाज आ रही थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.