BIHARSTATE

मुजफ्फरपुर जंक्शन के पास मालगाड़ी बेपटरी, लिच्छवी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बाधित

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन के आरआरआई (रूट रिले इंटरलॉकिंग) के पास सोमवार शाम करीब 6 बजकर 2 मिनट पर एक मालगाड़ी (बॉक्सन) का चार पहिया ट्रैक से उतर गया.

मालगाड़ी माड़ीपुर की ओर से बोल्डर गिराते हुए नारायणपुर की दिशा में जा रही थी. इस हादसे के कारण कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया.

कई ट्रेनें बाधित

लिच्छवी एक्सप्रेस माड़ीपुर आउटर पर फंस गई है, जबकि मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस को रोक दिया गया है. वहीं समस्तीपुर-सिवान पैसेंजर को सिलौत स्टेशन पर रोका गया है. हालांकि स्थिति सामान्य करने के लिए काफी तेजी से काम किया जा रहा है.

मुजफ्फरपुर में मालगाड़ी बेपटरी 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे से कुछ क्षण पहले एक वैगन ट्रैक से नीचे गिरा, जिससे वह असंतुलित हो गया.

उसी वैगन पर एक रेलवे ग्रुप-डी का कर्मचारी मौजूद था, जो स्थिति को भांपते हुए कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा. लोको पायलट ने तत्परता दिखाते हुए मालगाड़ी को तुरंत रोक दिया.

बताया जाता है कि मालगाड़ी की गति महज 10 किमी प्रति घंटे थी, जिससे केवल एक वैगन के चार पहिये ही बेपटरी हुए और बड़ा हादसा टल गया.

घटना की सूचना मिलते ही सोनपुर मंडल के डीआरएम विवेक भूषण सूद मौके पर पहुंच गए. उनके साथ इंजीनियरिंग, ऑपरेटिंग, कैरेज, कंस्ट्रक्शन विभाग के अधिकारी, आरपीएफ और जीआरपी टीम भी पहुंचकर कैंप कर रही है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.