MUZAFFARPUR

जानिए विमान में कहां होती है सीट नंबर 11-A, जिसने बचाई विश्वास की जान

हैदराबाद: गुजरात के अहमदाबाद ले लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान AI-171 गुरुवार 13 जून को क्रैश हो गया. इस हादसे में 242 लोगों की मौत की खबर है. वहीं, एक शख्स के जीवित बचने की बात सामने आई है.

गुजरात के डिप्टी कमिश्नर ने मौत की पुष्टि की है. वहीं, एयर इंडिया ने भी बयान जारी करते हुए बताया कि विमान में सवार 242 में से 241 लोग क्रू मेंबर्स समेत सभी लोगों की मौत हो गई, केवल एक शख्स ही जीवित बचा है.

एयर इंडिया विमान हादसे में जिस शख्स की जान बची है उसका नाम रमेश विश्वास कुमार बताया जा रहा है. उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रमेश ने बताया कि एयरोप्लेन क्रैश होने के बाद एक जोरदार धमाका हुआ.

सभी लोग चौंक गए और चारों तरफ बस आग ही आग और धुंआ दिखाई दे रहा था. मुझे एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया. मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि इस भीषण हादसे के बाद भी मेरी जान कैसे बच गई. यह चमत्कार लगता है.

जानकारी के मुताबिक रमेश विश्वास कुमार विमान में 11-A सीट पर बैठे थे. इस सीट को सबसे सुरक्षित सीट माना जाता है, आइये जानते हैं ऐसा क्या है इस सीट में खास.

एय़र इंडिया के विमान में सबसे आगे बिजनेस क्लास की सीटें होती हैं. उसके बाद इकॉनमी क्लास शुरू होता है. बिजनेस और इकॉनमी क्लास को एक दरवाजा है, जो दोनों को अलग करता है. इस दरवाजे के बगल में ही यह सीट 11-A होती है.

दरवाजा एमरजेंसी निकासी के रूप में काम करता है. यहीं से घायल विश्वास रमेश कुमार बाहर निकले थे. जानकारी के मुताबिक 11-A से लेकर 11-F तक सीटें होती हैं. विश्वास की सीट 11-A थी. जैसे ही हादसा हुआ वैसे रमेश विश्वास कुमार सुरक्षित बाहर निकल गए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.