MUZAFFARPUR

परिवहन विभाग के ईएसआई पर अवैध वसूली का आरोप, भीड़ ने बीच सड़क पर घेरा, दौड़ा दौड़ाकर पीटा

परिवहन विभाग के एक प्रवर्तन अवर निरीक्षक (ईएसआई) पर बेतिया में स्थानीय लोगों ने अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है.

ईएसआई के स्थानीय लोगों की बहसबाजी और हाथापाई का वीडियो भी वायरल है जिसे बेतिया के बाल्मीकिनगर का बताया जा रहा है.

लोगों का कथित आरोप है कि वीडियो में दिख रहा अधिकारी बिहार सरकार, परिवहन विभाग ईएसआई लिखी गाड़ी से आते हैं वाहन जांच के नाम पर लोगों से अवैध वसूली की जाती है.

वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने ईएसआई की गाड़ी को घेर रखा है. वे तरह तरह के आरोप लगा रहे हैं.

यहां तक कि इस दौरान उनके साथ हाथापाई भी की जाती है. जिस अधिकारी से लोगों की बहस हो रही है उसकी वर्दी पर कोई नेम प्लेट भी नहीं है. भीड़ ने गाड़ी को घेरकर जमकर हंगामा किया.

यहाँ तक कि जब ईएसआई अपनी गाड़ी से उतरते हैं तब भी उन पर तरह तरह के आरोप लगाकर हंगामा किया जाता है. इस दौरान भारी भीड़ गाड़ी को चारो तरह से घेरे रहती है. हालांकि वायरल वीडियो की मुजफ्फरपुर न्यूज पुष्टि नहीं करता।

डीटीओ को पता नहीं

बेतिया के जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO)ललन प्रसाद से जब वायरल वीडियो को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. किस अधिकारी को भीड़ ने घेरा है, इससे वे अनभिज्ञ हैं.

कार्रवाई की मांग 

वीडियो में दिख रहे लोगों का कहना है कि ईएसआई का अवैध वसूली का खेल लगातार जारी है. इसका विरोध करने पर भी उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है.

इसलिए लोगों ने उन्हें आज घेरा है. साथ ही स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग से ऐसे अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.