MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर के मॉडर्न सर्विसेज स्टेशन में अत्याधुनिक CNG सप्लाई स्टेशन का हुआ भव्य शुभारंभ

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड स्थित मॉडर्न सर्विसेज स्टेशन में अत्याधुनिक ऑनलाइन CNG (कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस) सप्लाई स्टेशन का उद्घाटन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया।

जहां सी.आर. विजया कुमार, CGM, ईस्ट सेंट्रल जोन, भुवनेश्वर, डॉ. रेवा अंबेडकर, RE हेड, ईस्ट सेंट्रल जोन,  कृष्ण कुमार, CRM, बेगूसराय, अनिश कुमार,

चीफ मैनेजर, IOCL, मुजफ्फरपुर, अमर नाथ पांडेय,  विनीता विजय, और राघव पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर  स्टेशन का शुभारंभ किया। इस दौरान समारोह में जिले के कई प्रमुख पेट्रोल पंप डीलर व गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

बता दें कि  CNG एक स्वच्छ, किफायती और पर्यावरण-अनुकूल ईंधन है, जो पेट्रोल और डीजल की तुलना में कई लाभ प्रदान करता है।

यह न केवल वाहनों के लिए लागत प्रभावी है, बल्कि कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और अन्य हानिकारक उत्सर्जन को भी काफी हद तक कम करता है, जिससे वायु प्रदूषण में कमी आती है। CNG से चलने वाले वाहनों का रखरखाव खर्च भी कम होता है।

क्योंकि यह इंजन में कम कार्बन जमा करता है, जिससे इंजन की आयु बढ़ती है। इसके अलावा, CNG एक सुरक्षित ईंधन है, क्योंकि यह हल्का होने के कारण रिसाव की स्थिति में हवा में फैल जाता है, जिससे आग लगने का खतरा कम होता है।

 

यह स्टेशन मुजफ्फरपुर के नागरिकों को 24×7 CNG की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा, जिससे स्थानीय वाहन चालकों को सुविधा होगी और शहर में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

मॉडर्न सर्विसेज स्टेशन का यह नया CNG स्टेशन न केवल स्थानीय समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि भारत सरकार की स्वच्छ भारत और हरित ऊर्जा पहल के अनुरूप भी है। यह स्टेशन अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जो ग्राहकों को तेज और विश्वसनीय सेवा प्रदान करेगा।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित IOCL के अधिकारियों ने इस पहल की सराहना की और इसे शहर के लिए एक मील का पत्थर बताया। मॉडर्न सर्विसेज स्टेशन के प्रबंधन ने अपने सभी सहयोगियों, विशेष रूप से IOCL, और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रबंधन ने यह भी वादा किया कि यह स्टेशन ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा, साथ ही पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समुदाय की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयास करेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.