MUZAFFARPUR

बिहार में आंख-मिचौली की खेल में फंसा मॉनसून! इस वजह से हुआ कमजोर

बिहार में 2025 का मॉनसून फिलहाल एक बार फिर “अटका हुआ” नज़र आ रहा है। सोमवार की रात से कुछ जिलों में हल्की प्री-मॉनसून बारिश दर्ज की गई, लेकिन भागलपुर और उसके आसपास के इलाके मंगलवार (3 जून) को भी सूखे ही रहे।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मॉनसून बंगाल सीमा पर ठहर गया है, और इसके पीछे पुरवैया हवाओं का कमजोर होना बड़ी वजह है।

आईएमडी भागलपुर के मौसम वैज्ञानिक आशीष कुमार बताते हैं किपछुआ हवाएं इस समय ताकतवर हैं जो अरब सागर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक तेजी से बढ़ रही हैं।

इन हवाओं के प्रभाव से पुरवैया कमजोर हो गई हैं।नमी युक्त बादलों को आगे बढ़ाने वाली ऊर्जा कम हो जाने से मॉनसून फिलहाल स्थिर है। ये स्थिति तब तक बनी रह सकती है जब तक पूर्वी हवाओं को फिर से गति और नमी नहीं मिलती।

कब तक आएगी बारिश? क्या कहता है पूर्वानुमान?

4 जून से 8 जून के बीच भागलपुर जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।वहीं राज्य के पूर्वी हिस्सों में तेज हवाओं और आंधी-पानी की स्थिति बन सकती है।

हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा रह सकती है। पूर्वी बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों के लिए यलो अलर्ट।

अगले 48 घंटे मौसम की दृष्टि से संवेदनशील और परिवर्तनशील बने रहेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.