BIHARPATNASTATE

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास! IPL में छोड़ी अपनी छाप

आईपीएल 2025 का समापन एक ऐतिहासिक नोट पर हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 17 साल बाद खिताब जीतकर लंबा इंतजार खत्म किया, लेकिन इस सीजन की सबसे बड़ी और रोमांचक कहानी लिखी बिहार के 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने।

उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए सिर्फ 7 मैचों में36 की औसत से 206.56 की स्ट्राइक रेट की मदद से 252 रन बनाए।

इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक भी लगाया और इसी के साथ वो बन गए “टाटा कर्व सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन” के हकदार।

सबसे तेज शतक और सबसे युवा शतकवीर

वैभव ने केवल 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज भारतीय शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाया।

इसके साथ ही निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, सूर्यकुमार यादव जैसे सितारों को पीछे छोड़ दिया। उनका खेल सिर्फ आंकड़ों का जादू नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और परिपक्वता का अद्वितीय मेल था।

टाटा कर्व और राष्ट्रीय गौरव

वैभव को “सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन” का पुरस्कार मिला। इस दौरा उसे टाटा कर्व इलेक्ट्रिक कार और 10 लाख रुपये मिले।

इस वजह से वह प्रशंसा और चर्चा का केंद्र बन गया। ये पूरे बिहार और देश भर के लिए सम्मान की बात है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.