BIHARMUZAFFARPURSTATE

कोरोना के चपेट में पटना! पिछले 24 घंटे में 6 नए मरीज मिले, कुल संख्या बढ़कर हुई 30, मचा हड़कंप

बिहार की राजधानी पटना में कोविड-19 संक्रमण फिर से धीरे-धीरे पांव पसार रहा है।

23 मई 2025 से अब तक 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें से 6 मरीज मंगलवार (3 जून) को सामने आए हैं। 24 मरीज वर्तमान में एक्टिव हैं। अब तक 6 मरीज रिकवर हो चुके हैं।

बुजुर्गों पर बढ़ा खतरा

पटन में मंगलवार (3 जून 2025) को सामने आए 6 मामलों में 3 मरीज 65 वर्ष से अधिक उम्र के हैं।इनमें 66, 55 और 73 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।

इससे यह स्पष्ट है कि उच्च जोखिम समूह एक बार फिर वायरस की चपेट में आने लगे हैं। यह टीकाकरण के बाद की सुरक्षा ढाल के धीरे-धीरे कम होने या वायरस के संभावित म्यूटेशन की ओर संकेत करता है।

अस्पतालों में भी संक्रमण

एम्स पटना, आईजीआईएमएस और एनएमसीएच के डॉक्टर्स, नर्सें और मेडिकल छात्र संक्रमित पाए गए हैं।

स्वास्थ्यकर्मियों का संक्रमित होना अस्पतालों की संक्रमण नियंत्रण प्रणाली की फिर से समीक्षा की आवश्यकता बताता है।

ऐसे मामले हॉस्पिटल ट्रांसमिशन (Nosocomial Infection) की तरफ संकेत करते हैं, जिससे आम मरीज भी असुरक्षित हो सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.