MUZAFFARPUR

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान! बोले- ‘ पार्टी के बड़े नेता लड़ते हैं तो..’

वैशाली: हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव लड़ने का संकेत दिए हैं. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर पार्टी चाहेगी तो निश्चित ही चुनाव लड़ूंगा.

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान!

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं इसपर चिराग ने कहा कि इसका फैसला पूरी तरह से मैंने पार्टी के ऊपर छोड़ दिया है.

कहा जाता है कि आप ही तो पार्टी हैं, आप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, यह सही भी है. लेकिन पार्टी इस वक्त मंथन कर रही है, सर्वे कर रही है

.

प्रशांत किशोर पर ली चुटकी

बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर पीके द्वारा उठाये गए सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि यह उनके गठबंधन का मामला है, लेकिन प्रशांत किशोर की भावना की मैं कद्र करता हूं.

उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर गठबंधन में बात चल रही है और जिस तरह लोकसभा चुनाव में एनडीए में सबकुछ तय हुआ था, उसी समय पर इस बार भी सबकुछ तय हो जाएगा.

बढ़ते अपराध पर चिराग ने उठाए सवाल

बता दें कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान महुआ पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने व्यवसायी विनोद चौधरी के परिजनों से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

गल्ला व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उन्होंने कहा कि बिहार में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं.

 

सरकार काम कर रही है लेकिन सरकार को अभी और मुस्तैदी से काम करनी चाहिए. इस दौरान पटना में हुई फायरिंग को लेकर उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है. पुलिस को अपना काम करना चाहिए और जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करना चाहिए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.