MUZAFFARPUR

तो क्या बिहार भाजपा के कुछ शीर्ष नेता अहंकारी हो गए हैं..! PM मोदी ने चेताया

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनाव को लेकर एनडीए नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है. एनडीए के सबसे बड़े नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतियों को अंजाम देना शुरू कर दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी दफ्तर में मैराथन बैठक की और कार्यकर्ताओं को टिप्स दिये.

बीजेपी दफ्तर में डेढ़ घंटे तक रहे PM 

पटना के बीजेपी दफ्तर में सांसद, विधायक, विधान पार्षद और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम 6:30 पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में दाखिल हुए और 8:17 पर भाजपा कार्यालय से बाहर निकले. लगभग डेढ़ घंटे तक बैठक की.

PM ने बिहार बीजेपी के नेताओं को दी नसीहत

बिहार बीजेपी के समक्ष विधानसभा चुनाव एक बड़ी चुनौती है. प्रधानमंत्री इस चुनौती को बेहतर तरीके से समझते हैं. बिहार बीजेपी में गुटबाजी भी केंद्रीय नेतृत्व के लिए चिंता का सबब है. प्रधानमंत्री ने सत्ता के शीर्ष पर बैठे नेताओं को अप्रत्यक्ष तौर पर नसीहत भी दी.

 

भ्रष्टाचार को लेकर जताई चिंता 

भाजपा के वरिष्ठ विधायक अरुण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं और नेताओं का उत्साहवर्धन किया. प्रधानमंत्री ने नेताओं को राजनीति के गुर भी सिखाये. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण में कहा कि नेताओं को अहंकार नहीं करना चाहिए.

कार्यकर्ताओं से मेल जोल बढ़ाना चाहिए और उनके दुख सुख में सहभागी होना चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा कि व्यक्ति को चरित्रवान होना चाहिए और सकारात्मक सोच रखनी चाहिए. इसके साथ ही पीएम ने भ्रष्टाचार को लेकर भी चिंता जताई.

लोगों को आगे बढ़ाने की राह दिखाई’

भाजपा विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि, प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन लोगों के लिए महत्वपूर्ण रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को जो टिप्स दिए उसे हम लोगों ने गंभीरता से लिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मार्गदर्शक की तरह हम लोगों को आगे बढ़ाने की राह दिखाई.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.