MUZAFFARPUR

बिक्रमगंज में पीएम मोदी, 50 हजार करोड़ की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरा पर हैं. शुक्रवार को बिक्रमगंज में बड़ी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं.

48500 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

प्रधानमंत्री 10:30 बजे बिक्रमगंज के सभा स्थल पर स्थित हेलीपैड पर उतर कर मंच पर पहुंचे. ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री की बिहार में पहली सभा है.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ एनडीए के दिग्गज नेता भी मौजूद हैं.

पीएम मोदी की सभा में 5 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद थी. सभा में पहुंचे लोगों ने पीएम मोदी पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.