प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के रोहतास जिले के विक्रमगंज में कई योजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं. इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच पर मौजूद रहे. उन्होंने बिहार में वर्ष 2005 से हुए कार्यों का लेखाजोखा पेश किया.

साथ ही नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से बिहार में हुए कामों को गिनाते हुए उन्होंने एनडीए के दौर में बिहार में हुए विकास और बदलाव को देश के लिए मानक बनाया.


हालांकि इस दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि जाति जनगणना कराने के केंद्र सरकार के फैसला ऐतिहासक है. वे शुरू से ही जाति गणना की मांग करते रहे हैं.

अब केंद्र ने इसे मंजूरी दी है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग जाति जनगणना पर अंड बंड बोलते थे.

इस दौरान सीएम नीतीश ने बिहार में विकास के लिए केंद्र से लगातार मिले सहयोग के लिए पीएम मोदी का आभार जताया. उन्होंने मौजूद जनसमूह को अपनी जगह खड़े होकर हाथ उठाकर पीएम मोदी का आभार जताने की अपील की.

हजारों के भीड़ ने एक साथ हाथ उठाकर पीएम मोदी का स्वागत किया. वहीं पीएम मोदी भी इस स्वागत से अभिभूत दिखे. वे अपनी जगह पर खड़े होकर हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते दिखे.

इसके पहले क्रमगंज में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे पीएम मोदी और सीएम नीतीश एक दूसरे के साथ काफी गर्मजोशी से चर्चा करते रहे. यहां तक कि दोनों एक दूसरे के साथ हाथ जोड़कर अभिवादन करते रहे. दोनों में कुछ मुद्दों को लेकर लगातार बात होते रही.

इसके पहले सभास्थल में एक खुली जीप में सवार होकर पीएम मोदी पहुंचे. इस दौरान उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मौजूद रहे.

उनके आगमन पर बड़ी संख्या में मौजदू लोगों ने पूरे उत्साह के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया. उनके लिए जोरदार नारे लगाए. पीएम मोदी बिहारवासियों को करोड़ों की सौगात देंगे।



Leave a Reply