MUZAFFARPUR

दूल्हा को रुपया गिनने नहीं आने पर लड़की ने शादी से किया इंकार, पुलिस तक पहुंची पंचायती

मोतीहारी में दूल्हा को रुपया गिनने नही आने पर जयमाल के बाद लड़की ने शादी से इंकार का दिया। वहीं लकड़ा पक्ष पर दूल्हा बदलने का आरोप लगाकर लड़की पक्ष ने बरात को बंधक बना लिया।

विवाद बढने के बाद स्थानीय थाना व लोगों के पंचायती के बाद लड़की पक्ष ने दूल्हा सहित बरात के लोगो को बंधनमुक्त किया।

शादी में विवाद का यह अजीबोगरीब मामलापताही थाना क्षेत्र के भुराखल गांव का बताया जा रहा है। घोड़ासहन थाना क्षेत्र के कदमवा गांव से गांजे बजा के साथ बरात आयी थी. पताही थाना के भुराखल गांव में घोड़ासहन थाना क्षेत्र के कदमवा गांव से प्रमोद पासवान के पुत्र लव कुश कुमार की बरात आयी थी ।

दूल्हा सेहरा बांधकर ढोल व गाजे बाजे के धुन पर बरात लेकर लकड़ी पक्ष के दरवाजे पहुंचा. बारात का द्वारपूजा के बाद जयमाला भी हुआ।

इसी दौरान लकड़ी पक्ष द्वारा दूल्हा को रुपया गिनने के लिए दिया गया। दूल्हा द्वारा रुपया नही गिनने पर लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया.

पताही थाना अध्यक्ष ने बताया कि घोड़ासाहान के कदमवा गांव से शादी को लेकर बरात आयी थी। जयमाला के बाद लड़का को पैसा गिनने को देने पर पैसा सही से नही गिनने पर लड़की द्वारा शादी से इंकार कर दिया गया.

दोनो पक्षो के बातचीत के बाद बात नही बनने पर लड़का एवं परिजनों को रोक लिया था . सूचना मिलने पर पुलिस पहुँच दोनो पक्षो से बात चित कर लड़का एवं परिजनों को उसके घर भेज दिया गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.