MUZAFFARPUR

महामाया स्थान संतोषी माता मंदिर में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के साथ कलश यात्रा का भक्तिमय आयोजन

मुजफ्फरपुर: महामाया स्थान संतोषी माता मंदिर न्यास समिति, पुरानी धर्मशाला चौक स्थित माता संतोषी के नवनिर्मित भवन में उनके भव्य नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर 29 मई से 31 मई 2025 तक भक्तिमय अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है।

इस ऐतिहासिक समारोह का शुभारंभ 28 मई को एक भव्य कलश यात्रा के साथ संपन्न हो चुका है, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने बैंड-बाजे के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान महिलाओं द्वारा बैंड के साथ भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण कलश यात्रा, जो मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर पहुंची। यह यात्रा माता संतोषी के प्रति श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक रही।

प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम विवरण

29 मई 2025 (गुरुवार): – पंचांग पूजन, ब्राह्मण वरण, और वेदियों का पूजन (प्रातः 7:00 बजे से)

30 मई 2025 (शुक्रवार): – जलाधिवास, अन्नाधिवास, घृताधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास, और शय्याधिवास।

31 मई 2025 (शनिवार): – मूर्ति अंगन्यास, प्राण-प्रतिष्ठा हवन, पूर्णाहुति, विसर्जन, और संध्या 5:00 बजे से प्रसाद वितरण।

मंदिर न्यास समिति सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों, और बंधु-बांधवों से सपरिवार इस पवित्र आयोजन में शामिल होकर माता संतोषी की कृपा प्राप्त करने की अपील करती है।

आज की भव्य कलश यात्रा ने इस अनुष्ठान की भक्तिमय शुरुआत की है, और आगामी दिनों में आप सभी के सहयोग से यह समारोह और भी भव्य होगा।

आयोजक: अनिल कुमार सिन्हा, सचिव श्याम सुंदर भिमसेरिया, उपाध्यक्ष विश्वजीत दयाल, IPS, नगर पुलिस अधीक्षक सह अध्यक्ष चन्दन कुमार, कोषाध्यक्ष एवं समस्त मंदिर न्यास समिति सदस्य व मंदिर परिवार।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.