MUZAFFARPUR

लालू यादव ने पोते का नाम रखा ‘इराज’, जानें क्या है इसका अर्थ?

पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपना पहला पोता का नाम चुन लिया है. लालू यादव ने अपने सोशल मीडिया X पर इसकी जानकारी साझा किया है. उन्होंने काफी सोच समझकर और सबसे यूनिक नाम तय किया है.

किसने तय किया नाम

लालू यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि ‘हमारी पोती कात्यायनी के छोटे भाई का नाम मैंने और राबड़ी देवी ने “इराज” रखा है. तेजस्वी और राज श्री ने उसका पूरा नाम “इराज लालू यादव” रखा है.

इराज नाम क्यों?

लालू यादव ने बताया कि कात्यायनी का जन्म शुभ नवरात्रि के 6वें दिन कात्यायनी अष्टमी को हुआ था. इसलिए पोती का नाम कात्यायनी रखा गया.

इस नन्हे बच्चे का जन्म बजरंग बली हनुमान जी के मंगल दिवस को हुआ है, इसलिए इसका नाम इराज रखा गया है. लालू यादव ने सभी लोगों को शुभकामना के लिए धन्यवाद भी दिया.

27 मई को पिता बने तेजस्वी यादव

पूर्व डिप्टी सीएम सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 27 मई को दूसरी बार पिता बने.

पत्नी राजश्री ने एक सुंदर पुत्र को जन्म दिया. इससे परिवार में खुशी का माहौल है. सभी खुश हैं कि कात्यायनी को भाई मिल गया.

लालू यादव ने बताया कि मंगलवार को पोते का जन्म हुआ है. मंगलवार को भगवान हनुमान का दिन है. इसलिए इसका नाम इराज रखा गया है.

लालू यादव ने बताया कि इराज नाम भगवान हनुमान से जुड़ा है. तेजस्वी यादव बेटे जन्म के दिन ही जय हनुमान बोलकर इस खुशखबरी की जानकारी दी थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.