MUZAFFARPUR

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व IPS शिवदीप लांडे का बड़ा ऐलान

शिवदीप लांडे, बिहार-झारखंड में अपने सेवा काल के दौरान एक ईमानदार और कर्मठ पुलिस अधिकारी के रूप में लोकप्रिय रहे हैं।

अब, सेवा निवृत्ति के बाद भी वह ‘बेहतर बिहार’ की खोज में जन संवाद और युवा जागरूकता अभियान चला रहे हैं।इसी कड़ी में उनका खगड़िया दौरा न केवल सामाजिक संवाद था, बल्कि यह संकेत भी था कि राजनीतिक मंच पर उनकी भूमिका अब महज सवाल नहीं, संभावना बन चुकी है।

पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा

शिवदीप लांडे ने खगड़िया में अपने दौरे की शुरुआत पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना से की। इसके बाद वे राजेंद्र चौक पहुंचे, जहां डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उन्होंने जनसामान्य और व्यवसायियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने युवाओं को उनके अभियान से जोड़ने की कोशिश और बिहार को क्राइम और करप्शन से मुक्त बनाने का संदेश दिया।

युवाओं से संवाद: कोसी साइंस क्लासेस में हुआ दिलचस्प इंटरएक्शन

शिवदीप लांडे ने कोसी साइंस क्लासेस में छात्रों से संवाद किया। उन्होंने सपनों, संघर्ष और संभावनाओं की बातें कीं। उन्होंने कहा कि बिहार का युवा अगर जाग जाए, तो कोई भी बदलाव असंभव नहीं।

छात्रों को संदेश में कहा कि ईमानदारी से मेहनत करें,सामाजिक जागरूकता में भाग लें,क्राइम और करप्शन के खिलाफ एकजुट हों और ‘बिहारी’ होने पर गर्व करें और राज्य के लिए कुछ करें।

बिहार चुनाव 2025 चौंकाने वाला होगा- शिवदीप लांडे देंगे

शिवदीप लांडे ने स्पष्ट रूप से कहा कि 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव चौंकाने वाला होगा, क्योंकि अब युवा शक्ति जाग चुकी है।”यह बयान महज़ एक आशावादी टिप्पणी नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक प्रवेश के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।

कृषि क्षेत्र का अवलोकन और स्टार्टअप से संवाद

अपने भ्रमण के दौरान लांडे ने दान नगर में ‘पटेल एग्री ऑर्गेनिक बायोटेक प्रा. लि.’ का दौरा किया और निदेशक जयंती पटेल से मुलाकात की। उन्होंने कृषि स्टार्टअप के कार्यों को सराहा और युवाओं को खेती से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.