MUZAFFARPUR

RJD नेता पंकज यादव पर गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

राजद नेता पंकज यादव पर तीन अक्टूबर को हुए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी मिट्ठू यादव को आखिरकार मुंगेर पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी मिट्ठू यादव को नवटोलिया स्थित उसके घर के गिरफ्तार किया। उस दौरान पुलिस को 1 देसी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला, गैरकानूनी हथियार रखना, साजिश करेन का केस दर्ज किया गया है।

घटना की पूरी कहानी: मॉर्निंग वॉक के दौरान फायरिंग

घटना 3 अक्टूबर 2024 की सुबह की है, जब राजद नेता पंकज यादव सफियासराय हवाई अड्डा क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उनके सीने में गोली मार दी।

गंभीर रूप से घायल पंकज यादव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई थी। राजद नेता पंकज यादव की गोलीबारी कांड में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसमें मिट्ठू यादव ,सिंटू कुमार और नमन कुमार शामिल है।

कैसे पकड़ा गया मिट्ठू यादव?

मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि मिट्ठू यादव अपने घर पर मौजूद है। STF के सहयोग से छापेमारी की गई और उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने माना कि नशे की हालत में उसने गोली चलाई थी।पुलिस अब घटना की पूरी पृष्ठभूमि और साजिश की तहकीकात कर रही है।

चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी की जा रही है। मिट्ठू यादव से हमले में प्रयुक्त अन्य हथियारों और भागीदारों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.