MUZAFFARPUR

बिहार में जल्द ही दस्तक देने वाला है मॉनसून! समय से पहले इस दिन करेगा एंट्री, जानें कौन सी वह तारीख

इस बार मॉनसून ने समय से पहले दस्तक दी है। जहां आमतौर पर मॉनसून 1 जून को केरल पहुंचता है, इस बार 24 मई को ही इसकी एंट्री हो चुकी है। मॉनसून मुंबई के पास और बंगाल-असम सीमा तक फैल चुका है।

मॉनसून बंगाल की खाड़ी के जरिए नॉर्थईस्ट में सक्रिय हो चुका है। ये बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। संभावना है कि मई के अंत तक सीमांचल क्षेत्र तक पहुंच जाएगा।

बिहार में मॉनसून हर साल अलग-अलग समय पर दस्तक देता है। मौसम विभाग और पिछले वर्षों के रिकॉर्ड के अनुसार 2023 में भागलपुर में मॉनसून आगमन 21 जून को हुआ था।

साल 2024 में 28 जून में और इस बार 10-15 जून के बीच एंट्री करेगा।पिछले दो दशकों का मॉनसून का औसत आगमन 10 जून तक रहा है।

इसके बाद मॉनसून वापसी की तारीख 10 अक्टूबर के आसपास रहा है। इस दौरान 1000 मिमी बारिश हुई है।

मॉनसून गतिविधियां जारी

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार28 मई तक हल्की बारिश और बिजली के साथ गरज की संभावना। हवा की गति: 11-25 किमी/घंटा (पूर्वा हवा) रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 30.7°C रहेगा और न्यूनतम 24.9°C। इस दौरान नमी 93% और उमस और गर्मी बनी रहेगी।

किसानों के लिए ज़रूरी सलाह

बीएयू सबौर के डॉ. वीरेंद्र कुमार, जो ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी हैं, ने किसानों को सतर्क करते हुए यह सलाह दी है मक्का और अरहर की कटाई और दौनी तुरंत पूरी करें।दानों को सुरक्षित और सूखे स्थानों में भंडारित करें।ठनका चेतावनी के लिए “दामिनी एप” डाउनलोड करें।

इसके अलावा खड़ी फसलों में सिंचाई फिलहाल रोकने की सलाह दी है। खाद या कीटनाशकों का छिड़काव केवल तभी करें जब आसमान साफ हो।

ठनका (आकाशीय बिजली) की संभावना बनी हुई है। खुले क्षेत्रों में सावधानी बरतें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.