पटना: बिहार के मशहूर शिक्षक और यूट्यूब स्टार खान सर उर्फ फैजल खान अपनी शादी की खबर से सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहे हैं. खान सर अब एक से दो हो गए हैं. इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है. उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद के दौरान गुपचुप तरीके से शादी की और इसकी जानकारी सबसे पहले अपने छात्रों को दी.

खान सर ने की शादी
खान सर की शादी का रिसेप्शन 2 जून को पटना में आयोजित होगा, जबकि 6 जून को छात्रों के लिए विशेष भोज का कार्यक्रम रखा गया है. खान सर ने छात्रों से कहा कि अब आप लोगों के लिए भोज की व्यवस्था कर रहे हैं.

कौन बनीं खान सर की दुल्हन?
इस घोषणा के बाद क्लास में छात्रों ने खुशी से तालियां बजाईं और मैडम की फोटो देखने की मांग की. इस दौरान उन्होंने सादगी के साथ ब्लैकबोर्ड पर एक कार्टून जैसा स्केच बनाकर बताया कि बिल्कुल ऐसी ही दिखती है. उन्होंने अपनी पत्नी का नाम ए.एस खान बताया.

पत्नी का नाम और निजता का सम्मान
शादी के बाद सबसे बड़ा सवाल दुल्हन की पहचान को लेकर उठा. खान सर ने अपनी पत्नी का पूरा नाम या फोटो सार्वजनिक नहीं किया है. शादी का कार्ड भी सादगी भरा रखा गया, जिसमें न तो खान सर का असली नाम दर्ज है और न ही दुल्हन का पूरा विवरण.

खान सर ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश की स्थिति को देखते हुए उन्होंने शादी को सादगी से अंजाम दिया. उन्होंने कहा, “तनाव के कारण किसी को आमंत्रित नहीं कर सका, लेकिन अब छात्रों के साथ खुशियां बाटूंगा.”

परिवार और मां की आग्रह पर शादी
उनके अनुसार, परिवार की इच्छा और मां के आग्रह ने इस निर्णय में अहम भूमिका निभाई. इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है.

खान सर के यूट्यूब चैनल ‘खान जीएस रिसर्च सेंटर’ के 24 मिलियन सब्सक्राइबर्स और कोचिंग के छात्र उनके निजी जीवन के इस नए अध्याय को सेलिब्रेट कर रहे हैं.

कौन हैं खान सर?
खान सर एक शिक्षक और यूट्यूबर कंटेंट क्रिएटर हैं, उनका पूरा नाम फैजल खान है. वर्तमान में वे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किफायती कोचिंग की तलाश करने वाले छात्रों की आवाज बन चुके हैं.





Leave a Reply